फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच दिन में चौथी हत्या, नींद में डाली खलल तो चचेरे भाई को लाठी से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चांगा गांव में शुक्रवार की भोर में चचेरे भाई ने अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घर के बाहर गहरी नींद में सोने के दौरान जगाना ही उसे भारी पड़ गया। आरोपी मूक दिव्यांग है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पिछले पांच दिनों में जिले में हत्या की चौथी घटना है।
विज्ञापन

चांगा गांव के भदहर टोला निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की भोर में उसके पिता दिलीप (58) घर से थोड़ी दूर अपने बड़े भाई के घर की ओर गए थे। रास्ते में घर के बाहर सो रहे चचेरे भाई मानसाय से टकरा गया। गहरी नींद में सो रहा मानसाय नींद में दखल से बौखलाकर उठा और आवेश में आकर लाठी से पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो पिता की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। म्योरपुर एसओ, दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 25 मार्च से अब तक हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले जुगैल में महिला, पिपरी और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या हुई थी।
15 साल से बेड़ियों में जकड़ा था दिलीप
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांगा गांव में दिलीप की पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दिलीप 15 वर्षों से बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। मृतक के पुत्र रामप्रकाश के मुताबिक वह करीब 20 वर्षों से विक्षिप्तावस्था में था। ऐसे में वह दूसरे को नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए 15 वर्ष पूर्व से उसे बेड़ियां पहनाई गई थी। तब से बेड़ियों में जकड़े होने के बाद भी वह लोगों से मिलता-जुलता बात करता था। मध्यरात्रि को वह अपने सगे भाई रामलगन के पास तंबाकू खाने गया था। लौटते समय मानसाय से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें