यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस दौरान ओबरा विधायक संजीव सिंह उर्फ संजय गोंड को भी कैबिनेट में जब दी गई। दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था। कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी के मंत्रिमंडल में भी जातीय गणित को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
यही वजह है कि सोनभद्र के ओबरा से विधायक संजीव सिंह उर्फ संजय गोंड को मंत्री बनाने की चर्चा तेज थी। संजय गोंड अनुसूचित जनजाति से आते हैं, अपनी सादगी के लिए चर्चित रहते हैं। माना जा रहा है कि सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत कई जिलों में अच्छी तादाद में मौजूद गोंड जाति को साधने के लिए भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाया है। इससे पहले इस समुदाय के विजय सिंह गोंड भी सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।