फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर नपेंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च में संभावित यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 76 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर युक्त कक्ष, पेयजल, शौचालय, विद्यालय में कंप्यूटर और 30 दिन तक रिकार्डिंग रखने की डीवीआर होना आवश्यक होगा। जिन परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव होगा वहां के केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से करीब 196 स्कूलों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई थी, जिसमें बोर्ड ने 76 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। इस बार हाईस्कूल में 24788 और इंटर में 18714 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि पिछली बार हाईस्कूल में 28318 परीक्षार्थी नामांकित थे और इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या 17696 थी। यूपी बोर्ड की ओर से जिन स्कूलों में पेयजल, बिजली समेत अन्य सुविधाएं होने की रिपोर्ट भेजी गई थी, उन्हीं को केंद्र बनाया गया है। हकीकत कुछ और बयां कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की मानें तो कई ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाया गया है, जहां पर बाउंड्री तक नहीं है। खिड़कियां भी टूटी हुई हैं। मामला संज्ञान में आने पर डीआईओएस रविशंकर ने यूपी बोर्ड से जिन स्कूलों को केंद्र बनाया गया है, वहां के केंद्र व्यवस्थापकों को जो खामियां हैं उसे ठीक कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान अगर जिन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी होगी वहां के केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें