यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2022 से वंचित रह गए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह प्रायोगिक परीक्षा 17 से 20 मई के बीच कराई जाएगी। शिक्षा विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2022 से वंचित रह गए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह प्रायोगिक परीक्षा 17 से 20 मई के बीच कराई जाएगी।
परीक्षार्थियों का विषय और विद्यालयवार विवरण बोर्ड ने पहले ही प्रधानाचार्यों के माध्यम से पोर्टल पर जुटा लिया था। लिखित परीक्षा के बाद यूपी बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा 20 अप्रैल से चार मई के मध्य मंडलवार दो चरणों में कराई थी। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने अब परीक्षा की नई तारीख घोषित कर परीक्षार्थियों से कहा है कि वह अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा में सम्मिलित हों। यह भी स्पष्ट किया है कि इसके पश्चात किसी परीक्षार्थी को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए नजदीक के सुविधायुक्त विद्यालय को केंद्र बनाया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी समस्त सूचना तथा प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैैं। कहा कि प्रायोगिक परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले सकते हैं।