फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : हिनौती में एसडीएम ने पकड़ा 25 ट्रॉली अवैध खनन का पत्थर

विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के हिनौता गांव में अवैध खनन की जांच करते एसडीएम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में अवैध खनन का पत्थर ले जा रहे माफिया को लेखपाल को धमकाना महंगा पड़ गया। एसडीएम ने जब जांच की तो खनन माफियाओं के घर के पास उनकी जमीन से करीब 25 ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन का पत्थर पाया गया। इस संबंध में खनन माफियाओं समेत छह के खिलाफ बृहस्पतिवार रात विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिवद्वार चौकी प्रभारी आशीष पटेल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान हिनौती ग्राम पंचायत के लेखपाल इंदुशेखर त्रिपाठी ने उन्हें सूचना दी कि हिनौती गांव में संजय सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी ग्राम हिनौती ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध खनन का पत्थर लादकर चोरी छिपे ले जा रहे थे। लेखपाल इंदुशेखर त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण करते समय उन्होंने हिनौती गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध पत्थर पकड़ा था। पकड़े जाने पर ट्रैक्टर चालक हिनौती निवासी लल्लू पुत्र रामप्रसाद ने पत्थर को वहीं गिरा दिया। इसी बीच संजय सिंह के चाचा कप्तान सिंह उर्फ राजेश सिंह पुत्र लालता सिंह अपने दो तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे और धमकी दी कि ये मेरा ट्रैक्टर है और मैं इसी तरह अवैध पत्थर की ढुलाई करूंगा। जिसको जो करना हो कर लें। इसके बाद कप्तान सिंह ट्रैक्टर चालक व साथियों के साथ जबरन ट्रैक्टर ट्राली लेकर उन्हें धमकाते हुए चले गए। लेखपाल ने घटना की सूचना तत्काल एसडीएम एसपी सिंह व शिवद्वार चौकी प्रभारी को दी तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।
एसडीएम एसपी सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार, खनन विभाग, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि संजय सिंह व कप्तान सिंह की जमीन पर करीब 20 से 25 ट्रॉली अवैध खनन का पत्थर गिरा हुआ है। यह पत्थर सोनभद्र एवं मध्य प्रदेश की सीमा के पास के इलाकों से अवैध रूप से खनन कर लाया गया है। सड़क पर गिराए गए पत्थर और दोनों के जमीन पर गिरे करीब 25 ट्राली पत्थरों को ग्राम प्रधान हिनौती के संरक्षण में सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में हिनौती निवासी संजय सिंह पुत्र कालू सिंह, कप्तान सिंह उर्फ राजेश सिंह पुत्र लालता सिंह, ट्रैक्टर चालक लल्लू पुत्र रामप्रसाद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि हिनौती गांव में करीब 25 ट्रॉली अवैध पत्थर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें