सरकार जनता की समस्याएं हल करने के लिए होती है न कि लाठी, गोली और बुलडोजर चलवाने के लिए। अब जाति-धर्म के नाम पर मतदान बंद करें। जनता के हित के मुद्दों और विकास के लिए वोट करें। यूपी में विकास सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है।
छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धान का मूल्य 2500 रुपये मिल सकता है, दो रुपये पर गोबर खरीदा जा सकता है तो यूपी में क्यों नहीं। जाति-धर्म की राजनीति करने वाले मोदी-योगी और अखिलेश यह सब नहीं करने वाले। चुनाव बीतते ही पेट्रोल डेढ़ सौ के पार होगा।
पीएम मोदी का गुजरात मॉडल वही है, जिसमें सब कुछ बेचा जा रहा है। जो लोग हमसे सत्तर साल का हिसाब मांगते हैं, वह पहले सिर्फ गंगा में तैरती लाशों का हिसाब दे दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने योगी को अयोध्या से गोरखपुर भेज दिया है, अब मठ में बैठाने की जिम्मेदारी आपकी है।