मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
सीएम योगी ने दुद्धी में आयोजित जनसभा में यह एलान किया कि आने-वाले दिनों में उज्ज्वला के हर लाभार्थी को होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर दिया जाएगा। साठ वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था होगी। बेटी की पढ़ाई के लिए कन्या सुमंगला योजना में 15 जगह 25 हजार की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शादी विवाह योजना में राशि 51 से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा।
कॉलेज में पढ़ाई के लिए स्कूटी दी जाएगी। हर परिवार के एक नौजवान को नौकरी और रोजगार देने का भी वादा किया। सीएम ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र पेयजल के संकट से जूझता था। अप्रैल-मई में पानी का संकट होता था। भाजपा सरकार ने हर घर नल योजना के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पानी की व्यवस्था कराई। अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए सोनभद्र को मेडिकल कॉलेज दिया। एससी-एसटी, घुमंतू, अति पिछड़े जाति के हर परिवार को मकान दिया जाएगा।