फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हाइवा ने ली तीन लोगों की जान: नशे में धुत था चालक, गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा; CM ने जताई संवेदना

Thu, 03 Oct 2024 08:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: मौत की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए और हंगामा मचाने लगे। हाइवा को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अन्नू उर्फ अंशू की फाइल फोटो और हाइवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सलखन में गुरुवार की देर शाम बेकाबू हाइवा की चपेट में आने से मासूम भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। तीनों अपने घर के सामने बैठे थे। हाइवा चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


वहीं, घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें शांत करने में जुटी रही। वहीं, दर्दनाक घटना के बाबत सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 



सलखन फासिल्स पार्क के गेट के समीप बिंदू जायसवाल का मकान है। गुरुवार की देर शाम उनका पुत्र अंशू (6) और पुत्री जास्मीन (4) घर के बाहर खेल रहे थे। पास में ही पड़ोसी अंशू उर्फ अन्नू भारती (27) भी मौजूद था। इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर तेज गति में जा रहा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान में घुस गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


हाइवा की चपेट में आने से अंशू, जास्मीन और अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक चोपन एसओ विजय चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें