फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने स्कूली मैजिक में मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र चतरा गांव के पास मंगलवार को बेकाबू ट्रक ने पीछे से स्कूली बच्चों से भरी मैजिक में धक्का मार दिया। हादसे में सड़क के किनारे खड़ा एक अधेड़ और मैजिक पलटने से उसमें सवार तीन बच्चे घायल हो गए। घटना से क्षुब्ध लोगों ने ट्रक चालक की धुनाई कर दी। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजे पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रैया गांव स्थित सेंट पॉल स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए मैजिक चतरा की तरफ जा रही थी। चतरा गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया। टक्कर लगते ही मैजिक पलट गई। हादसे में मैजिक सवार समृद्धि (10) निवासी नई, राघव (12) निवासी पूरना जिम, साहिल (13) निवासी चतरा और सड़क के किनारे खड़े मैजिक की चपेट में आने से जयराम (50) निवासी चतरा घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल जयराम व छात्रा समृद्धि की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और ट्रक को मयचालक थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें