फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी अमवार क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी अमवार क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तो वे उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। उधर घटना की खबर मिलते ही सीओ दुद्धी रामआशीष यादव और कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि सूचना मिली है कि पुलिस चौकी अमवार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। जांच में घटना की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता के तहरीर पर आरोपी राजन कुमार और पवन कुमार के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें