दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र मेें मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल भी मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
कोतवाली के एसएसआई बालेंद्र यादव ने बताया कि चोरों ने डूमरडीहा गांव निवासी ललित कुमार और कमलेश का मोबाइल चुराया था। मंगलवार की सुबह फोर्स के साथ वे और एसआई इनामुल हक रामनगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान दो युवक एक कबाड़ की दुकान पर खड़े थे। पुलिस टीम ने युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। संदेह होने पर दोनों को पकड़ लिया गया। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गए चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी तिलेश्वर और प्रेम लाल निवासी नधिरा थाना बभनी है। उनके कब्जे से एक-एक चोरी का मोबाइल मिला है।