फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ के फूल लदे दो वाहन सीज, चालकों पर केस

विज्ञापन
पिपरी वन रेंज पकड़ा गया वाहन। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट वन प्रभाग क्षेत्र के पिपरी रेंज अंतर्गत रानीताली वन विभाग की चौकी पर बृहस्पतिवार को वन कर्मियों ने चेकिंग के दौरान महुआ फूल लदे दो ट्रकों को सीज कर दिया। ट्रक चालकों के ट्रांजिट परमिट न दिखाने पर कार्रवाई की गई। अयोध्या से ट्रकों में महुआ का फूल लोड कर रांची ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने बताया कि सुबह वह रानी ताली वन विभाग की चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान अयोध्या से रांची जा रहे दो ट्रकों को रोक कर चेक किया गया तो उसमें महुआ का फूल लदा मिला। ट्रक चालकों से जब वन विभाग के ट्रांजिट परमिट की मांग की गई तो उनके पास परमिट मौजूद नहीं था। परमिट न मिलने पर दोनों वाहनों को वन रेंज कार्यालय परिसर में लाकर सीज कर दिया गया और आरोपी चालक रामभवन और अनिल कुमार के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 5/26, 41/42 (उत्तर प्रदेश संशोधन अधिनियम 2000) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। चालकों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पेट्रोलिंग के दौरान वीके पांडेय, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र मिश्रा, मूलचंद यादव, मदनलाल, बिहारी पांडेय एवं अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें