फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रक और दो टीपर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी क्षेत्र में बालू का अवैध खनन और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार की रात सीओ ने बघाड़ू में छापा मारकर दो ट्रक व दो टिपर को पकड़ा। किसी के पास बालू परिवहन का पट्टा नहीं था। चारों वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बहने वाली कनहर और सोन नदी में बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अवैध खननकर्ता बाज नहीं आ रहे। करीब एक पखवाड़ा पहले एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने कोरगी बालू साइट पर दबिश दी थी। तब अवैध खनन करने वाले फरार हो गए। मौके पर मिले एक पोकलेन समेत दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया गया था। सोमवार की रात सीओ आशीष मिश्रा ने बघाडू में छापा मारकर दो ट्रक व एक टिपर को पकड़ा। तीनों गाड़ियों में से किसी के पास बालू का परमिट एमएम-11 नहीं मिला। सभी गाड़ियां ओवरलोड थीं। दुद्धी से भी उन्होंने एक टिपर पकड़ा। उसके पास भी परमिट नहीं मिला। सीओ ने सभी गाड़ियों को सीज कर दिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें