फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्विंटल लहन व तीन भट्ठियां नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में दो क्विंटल लहन के साथ तीन भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान तैयार कच्ची शराब भी बरामद की गई। सोमवार को क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर लहन व तीन भट्ठियों को नष्ट किया और शराब बनाने व बिक्री करने में संलिप्त तीन लोगों को 26 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर तीन अभियुक्तों मनोज कुमार निवासी कोटा बस्ती, कलावती देवी पत्नी बाबा सोनकर निवासी काली मंदिर रेलवे स्टेशन के पीछे चिल्काडांड व नेहा पुत्री राजेंद्र प्रसाद निवासी कोटा बस्ती के पास से क्रमश: आठ लीटर कच्ची शराब एक क्विंटल लहन एक भट्ठी, आठ लीटर कच्ची शराब एक क्विंटल लहन दो भट्ठी व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें