सोनभद्र के डाला चौकी क्षेत्र शहीद स्थल स्थित ट्रक यार्ड से बुधवार को ट्रक लेकर भागने के संबंध में खान पर्यवेक्षक अब्दुल गनी अंसारी ने चोपन थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खान पर्यवेक्षक के मुताबिक सुबह चार बजे खनिज बैरियर नंबर दो पर एक ट्रक खड़ा हुआ। जिसे रोककर प्रपत्र निरीक्षण कराने के लिए कहा गया। चालक सुजीत कुमार यादव ने कोई भी खनिज प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया। ट्रक को कब्जे में लेकर अल्ट्राटेक पार्किंग में खड़ा करा दिया गया। ट्रक खड़ा कराने के बाद कार से आए एक व्यक्ति ने ट्रक छोड़ने को लेकर बहस करने लगा। मना करते हुए ट्रक को पुलिस की सुपुर्दगी में देने चला गया।
इसी दौरान खनिज बैरियर के होमगार्ड ने फोन पर ट्रक को पार्किंग से निकाल कर भगा ले जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो ट्रक चालक और कार सवार फरार हो गए थे। इस बाबत एसओ नवीन तिवारी ने बताया कि चालक सुजीत यादव निवासी पता अज्ञात और ट्रक मालिक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।