फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की चिंगारी से चलते ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम मोड़ पर रविवार को जंगल से निकली चिंगारी से सामान लेकर जा रहे एक ट्रक में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से चालक ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला में जंगल में दो दिन से लगी आग की चिंगारी ने एक ट्रक को अपने आगोश में ले लिया। ट्रक में आग लगने से आश्रम मोड़ पर दुकानदारों के हाथ पांव फूल गए। वहीं चलती ट्रक में आग लगने की जानकारी ड्राइवर को नहीं हुई। राहगीरों और रहवासियों ने हो-हल्ला शुरू किया तब चालक लोकेंद्र सिंह निवासी भरतपुर जिला मैनपुरी को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के सहयोग से चालक ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से तिरपाल और रस्सी समेत सामान अन्य सामान जलकर राख हो गया। चालक ने बताया कि ट्रक पर परचून का खिलौना और शृंगार का सामान गाजियाबाद से कटक जाने के लिए लदा था। आश्रम मोड़ पर ट्रक में आग लग गई। चालक ने घटना को लेकर पुलिस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आग से लकड़ी जलकर राख
डोडहर ग्राम पंचायत में रविवार को राजेश कुमार के घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल स्थानीय थाने में दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची रिहंद सीआईएसएफ का अग्निशमन दस्ता आग बुझाने में सफल रहा लेकिन जब तक बुझती हजारों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। राजेश कुमार ने बताया कि भाड़े पर मकान का छत ढालने के लिए बांस, बल्ली, पटरा आदि लाया गया था। शटरिंग खोलने के बाद लकड़ी को भेजना था लेकिन आग से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें