अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की ओर से शुक्रवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती का 459वीं बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया। उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने समाज के लोगों से उनके आदर्शों पर चलने पर आह्वान किया।
जिले के अलग-अलग स्थानों पर बलिदान दिवस मनाया गया। गोंड महासभा की ओर से दुरावल कलॉ स्मारक स्थल पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो, राजकुमारी दीक्षा सिंह, भोजपुरी फिल्म अभिनेता आशीष खांभे, कमलेश खांभे, राजेश कुमार गोंड, विजय कुमार जैन, मेवालाल प्रजापति ने महारानी दुुर्गावती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शुभारंभ गोंड धर्म संस्कृति के अनुसार बढ़ादेव की विधि विधान से पूजा कर की गई। इसके बाद वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक पर अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने की। संचालन राजेश कुमार गोंड ने किया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार गोंड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
दुद्धी में मल्देवा स्थित महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर बड़ादेव का पूजन एवं आरती करते हुए महारानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मुख्य धर्माचार्य अनिल सिंह ने पूजन कराया। मुख्य अतिथि गोंडवाना महासभा प्रदेश अध्यक्ष असर्फी सिंह परस्ते तथा विशिष्ट अतिथि देव शाह उरेती व सुरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिला अध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती इतिहास के पन्नो मे हमेशा याद की जाएगी। अध्यक्षता रामनारायण नेटी ने की। इस मौके पर हीरामणि सिंह, मनबस देवी, नैना देवी, सरिता देवी, सगुनी देवी, दयाशंकर, रामधनी, रामजीत, हरिलाल, गिरधारी लाल आदि रहे। उधर बीजपुर में बकरीहवा स्थित संघर्ष फ़्रेंड्स क्लब वॉलीबाल के प्रांगण में गोंडवाना समाज के गोंड धर्माचार तिरुमाल हरिनाथ नेताम ने बलिदान दिवस पर हल्दी चंदन लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्याम बिहारी उइके, अर्जुन सिंह आयाम, संतोष आयम, मुन्ना सिंह उरेती, सिकन्दर मरकाम, रामप्रताप श्याम, रामदास नेटी आदि रहे।