एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में निरीक्षण करते क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ।
- फोटो : SONBHADRA
क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीस सेन ने एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन का निरीक्षण किया। विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
रिहंद में पहुंचने पर शिवालिक अतिथि गृह में स्टेशन के उच्चाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने सर्वप्रथम स्टेज एक का निरीक्षण किया। इसके बाद वह स्टेशन के सोलर एरिया, एफजीडी एरिया और अन्य स्थानों पर पहुंचे। वहां की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उन्होंने लेक पार्क का भ्रमण किया। एश डाइक का निरीक्षण किया। यूनियन व एसोसिएशन, एक्जीक्यूटिव ट्रेनीज आदि के साथ बैठक कर उनसे स्टेशन के संदर्भ में अन्य जानकारियां प्राप्त करने के बाद दिशा-निर्देश भी दिए। रिहंद परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक देबब्रत पॉल सहित अन्य महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।