फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में ट्रेलर की टक्कर, लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जमतिहवा नाले पर खराब खड़ी ट्रक में ट्रेलर की टक्कर से सोमवार की सुबह से ही जाम लग गया। जाम की वजह से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कड़ाके की धूप की वजह से पांच से छह किमी के लंबे जाम में फंसे यात्री व ट्रक चालक पानी के लिए भी बिलबिला गए। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जमतिहवा नाले पर खराब खड़ी ट्रक में ट्रेलर की टक्कर से सोमवार की सुबह से ही जाम लग गया। इससे मार्ग पर सफर करने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वाहनों की टक्कर की वजह से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। पांच से छह किमी तक लगे जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप में एक जगह खड़े होने और जंगल होने की वजह से पानी तक के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की खबर के बावजूद पुलिस के न आने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा था। जाम को लगे पांच से छह घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खोलने जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन देर शाम तक जाम लगा हुआ था। ग्रामीणों ने मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से उन्हें आए दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें