फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चला रहा था यातायात सिपाही, ट्वीट करने पर कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर हेलमेट बाइक चला रहे यातायात पुलिस के एक सिपाही की फोटो वायरल होने के बाद एक युवक ने सिपाही की फोटो सोनभद्र पुलिस को ट्वीट कर दी। इसके बाद हरकत में आई यातायात पुलिस ने सिपाही का एक हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन

रविवार को बगैर हेलमेट के बाइक चलाते यातायात पुलिस के एक सिपाही की फोटो खींचकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एक ग्रुप पर फोटो देखने के बाद रोहित वर्मा नामक युवक ने उसे सोनभद्र पुलिस को ट्वीट कर दिया और लिखा कि क्या नियम कानून सिर्फ आम जनता के लिए है? इसके बाद सोनभद्र पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस सिपाही का चालान काट दिया। सोमवार की सुबह से ही सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई का स्क्रीनशॉट तमाम व्हाट्सएप ग्रुप पर घूमता रहा। कई लोगों ने इसे सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें