फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में तेज गरज-चमक के साथ क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए। शुक्रवार देर रात धौराकुंड गांव निवासी कौशिल्या (25), गुरुवल गांव निवासी निर्मला (40) तथा तेंदुआ गांव निवासी हरि गोविंद पांडेय (80) को एंबुलेंस की मदद से परिजनों द्वारा घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से सभी लोग झुलस गए। कौशिल्या का गर्दन से कमर तक का भाग बिजली के प्रभाव से झुलस गया। वहीं निर्मला तथा हरि गोविंद तेज गरज व चमक के प्रभाव से अचेत हुए।डॉक्टर द्वारा सभी के उपचार के बाद तबीयत में सुधार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें