फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोरोसिस पीड़ितों ने नियमित जलापूर्ति के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चोपन ब्लॉक के पडरच ग्राम पंचायत में शुद्ध पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन। विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत पड़रछ के टोला पड़वा, कोड़वारी और पटेल नगर में नियमित जलापूर्ति किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर आरोप लगाया कि फ्लोरोसिस पीड़ित मरीजों और प्रभावित लोगों की अनदेखी की जा रही है। समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मधु पटेल, देवंती, विजय शर्मा, शांति देवी आदि ने बताया कि फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन करने से पूरा गांव फ्लोरोसिस की बीमारी के चपेट में है। मासूम बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों के दांत पीले और पैरों की हड्डियां टेढ़ी हो रही हैं। सरकार ने शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए सोन नदी से पानी लेकर उसे फ़िल्टर कर गांवों में घर-घर पानी देने योजना पर काम कर रही है। लेकिन सबसे ज्यादा फ्लोरोसिस प्रभावित पटेल नगर, नई बस्ती में सप्लाई का पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चार पांच दिन बाद एक दिन नल में पानी आता है। बाकी दिन हम लोग हैंडपंप का दूषित पानी ही पीते हैं। बताया कि नल का पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार और पैरों में जलन और दर्द कम हो रहा था। लेकिन नल का पानी नियमित न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। कई वर्षों से खाट पकड़े विजय शर्मा, लाठी के सहारे चलने वाले रमेश शर्मा, पार्वती देवी ने कहा कि हम लोगों की जिंदगी तो खत्म हो ही जा रही है। जिला प्रशासन कम से कम हमारे नौनिहालों को तो इस बीमारी से बचाएं। प्रदर्शन करने वालों में संजू, राम लखन, मिनाक्षी, मालती, संजय, प्रीति कुमारी आदि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें