फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के प्रधान सहायक से मांगी तीन लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में प्रधान सहायक को धमकी भरा खत मिला है। तीन लाख रुपये न देने पर प्रधान सहायक और इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद से सहमे प्रधान सहायक ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सजौर गांव निवासी राजेंद्र कुमार डीआईओएस कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात नहर के समीप स्थित उनके आवास के अंदर एक लिफाफा फेंका गया था। घरवालों ने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें धमकी भरा खत मिला। खत में तीन लाख रुपये की मांग की गई है। पैसा न मिलने पर उन्हें व उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2015 में बड़े पुत्र आकाश की हत्या हो चुकी है। इस मामले का आरोपी इन दिनों जेल से बाहर है। घटना के वक्त वह विभागीय कार्य से बाहर थे। लौटने पर उन्होंने तहरीर दी। इस बाबत सदर कोतवाली पुलिस सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें