सदर कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के समीप रविवार को पुलिस ने किशोरी को भागने के आरोप में फरार चल रहे दंपती समेत तीन को धर दबोचा। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।
हिंदुआरी पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार राय ने बताया कि 27 अगस्त को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने कुछ लोगों पर अपनी बहन को बहला फुसलाकर गायब करने का आरोप लगाते हुए संबंधित धाराओं मेें मुकदमा कायम कराया है। विवेचना के दौरान लापता किशोरी को ढूंढ कर उसके परिवार वालों की सुपुर्दगी में कर दिया गया। वहीं फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार की दोपहर बाद मुखबिर की सूचना पर तेंदू गांव के समीप घेराबंदी कर फरार चल रहे हमीरपुर के आरोपी करन, उसकी पत्नी अनीता और अमरावती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि करन की ससुराल राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। वहीं से आरोपी अपनी पत्नी और एक महिला के साथ कहीं भागने की फिराक में था।