फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरे पानी में तीन डूबे, एक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी/बीजपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को किशोर समेत तीन लोग डूब गए। घंटों मशक्कत के बाद एक युवक का शव बाहर निकाला गया। किशोर समेत दो लोगों का पता नहीं चला। देर शाम तक उनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

रायपुर थानाक्षेत्र के पवनी गांव निवासी विशुन साहनी (55) पटवथ गांव स्थित बिजरा नाला के दूसरी ओर स्थित खेतों में धान की रोपाई के लिए गए थे। लौटते समय पैर फिसलने से वह नाले में डूब गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। नाले में विशुन साहनी की तलाश शुरू हुई, लेकिन रात पौने आठ बजे तक उनका पता नहीं चल सका था। उधर, बीजपुर थानाक्षेत्र के खैरी गांव में कुछ दोस्त रिहंद जलाशय में नहा रहे थे। अचानक उनमें से दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर साथियों की नजर पड़ी तो शोर मचाते हुए ग्रामीणों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर परिजनों सहित पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान पहुंच गए। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद 18 वर्षीय वसी खान का शव जलाशय से बाहर निकाला गया। दूसरे किशोर सिमटेस राजा (15) का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें