फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे पांच पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सराहनीय कार्य करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पांच पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इसमें एक सब इंस्पेक्टर, एक लिपिक और तीन हेड कांस्टेबल शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन पदकों के लिए चयनित पुलिस कर्मियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में गृह मंत्रालय भारत सरकार सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का चयन करते हुए सूची भेजी गई है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को गृह मंत्रालय से प्रदान किए गए उत्कृष्ट, अति उत्कृष्ट सेवा पदक को संबंधित कर्मियों को वितरित करने के लिए इस पत्र के साथ संलग्न कर भेजा है कि पदक को संबंधित कर्मी को अपने स्तर से वितरित करते हुए आख्या शीघ्र उपलब्ध कराएं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह दारोगा संतोष कुमार यादव, लिपिक सतीश राय, हेड कांस्टेबल श्रीराम उपाध्याय, अशोक शुक्ला और बृजेश कुमार सिंह को मेडल प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें