फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से उड़ाया हजारों 16-47-36

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने सदर कोतवली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित टोल प्लाजा के एक कर्मचारी से उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से करीब 64 हजार रुपए उड़ा दिए। कर्मचारी के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित संतनगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र के सरायघाट निवासी सदानंद यादव एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड लोढ़ी राबर्ट्सगंज में कर्मचारी हैं। सदानंद का कहना है कि उसके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। 11 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर बोला कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड का कर्मचारी है। क्रेडिट कार्ड की वैधता बढ़ाने के लिए उसने क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। उसकी बातों में आकर उसने पूरी सूचना बता दी। इसके बाद उसके खाते से एक मुश्त 63 हजार 998 रुपए निकाल लिए गए। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें