फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के दिन भी बिजली घरों से थर्मल बैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की मांग में कमी के कारण प्रकाश पर्व दीपावली पर भी बिजली घरों से थर्मल बैकिंग की गई। इससे एक दिन के अंतराल में ही सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर विद्युत गृहों को अपना उत्पादन कम करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह यूपीएसएलडीसी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 14498 मेगावाट रही। इस दौरान न्यूनतम मांग भी 9601 मेगावाट दर्ज की गई। दोपहर तक बिजली की मांग 11 हजार मेगावाट के करीब होने के कारण सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर अनपरा ए से 108, बी से 160 व निजी क्षेत्र की लैंको अनपरा सी से 400 मेगावाट थर्मल बैकिंग की गई। इस दौरान थर्मल बैकिंग से मुक्त होने के कारण अनपरा डी परियोजना की इकाइयों से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन किया गया। बृहस्पतिवार को अनपरा ए से 339, बी से 689, डी से 944 व लैंको परियोजना से 627 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें