फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नायब तहसीलदार के घर का ताला तोड़ हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र) । नगर में बढ़ रही चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। हौसलाबुलंद चोरों ने नायब तहसीलदार के आवास को निशाना बनाया है। आवास का ताला चटकाकर चोर हजारों का सामान ले उड़े।
विज्ञापन

ओबरा के नायब तहसीलदार रजनीश यादव बृहस्पतिवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज गए हुए थे। आवास पर ताला लगा देख घर में घुसे चोरों ने घर में रखे 25 हज़ार रुपये नकदी सहित चेन और अंगूठी पर हाथ साफ़ कर दिया। नायब तहसीलदार रजनीश यादव शुक्रवार को जब अपने आवास पर पहुंचे तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें