सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मरकरी गांव निवासी एक अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
मरकरी गांव निवासी शिवकुमार (54) शनिवार की भोर में राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।