फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीकरण का काम ठप कर मजदूरों ने कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिविजन के अंतर्गत गढ़वा से लेकर सिंगरौली तक चल रहे रेलवे के दोहरीकरण कार्य को बृहस्पतिवार को झटका लगा। दोहरीकरण कार्य में लगे संविदाकारों और श्रमिकों ने कटौधी गेट स्थित कार्यालय पर ताला लगा दिया। बकाया मजदूरी का भुगतान न होने पर उन्होंने विरोध जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन के अंतर्गत गढ़वा से लेकर सिंगरौली तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। दोहरीकरण कार्य में लगे संविदाकार और श्रमिकों ने चार माह से भुगतान न होने को लेकर नाराजगी जताते हुए काम बंद कर दिया। संविदाकारों का कहना था कि जिस कंपनी ने उन लोगों को काम पर लगाया है, उनको भुगतान मिल चुका है, लेकिन कंपनी हमें मजदूरी नहीं दे रही है। हर माह उन्हें बकाया भुगतान करने आश्वासन ही दिया जा रहा है। रेलवे की मुख्य कंपनी जीडीसीएल के स्थानीय अधिकारी सुनील ने बताया कि उन्होंने कंपनी को भुगतान कर दिया है। ऐसे में कार्य ठप करने का कोई मतलब नहीं। उधर बालाजी कंपनी के बिलिंग इंजीनियर शुभम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने लक्ष्मी नरसिंह कंपनी को भुगतान किया है। उसने किन लोगों को काम पर रखा है, उनको इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें