फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद खुला क्रशर क्षेत्र का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रसर व्यवसाइयों की पहल पर ओबरा एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में चार दिन से बंद क्रशर क्षेत्र का रास्ता खोला गया। रास्ता खुलते ही व्यवसाइयों में खुशी छा गई।
विज्ञापन

बिल्ली मारकुंडी के लंगड़ा मोड स्थित खनन रास्ते में ओबरा एसडीएम के निर्देश पर गठित लेखपाल कानूनगो की संयुक्त टीम ने काश्तकार की जमीन चिन्हित करने के लिए रास्ते की नापी की थी। इसके आधार पर काश्तकार ने मिट्टी गिरा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। रास्ता बंद होते ही क्रसर व खनन व्यवसाइयों ने डीएम से रास्ता खोले जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था। शुक्रवार को ओबरा एसडीएम जैनेद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रसर व्यवसाइयों और काश्तकार से बातचीत कर पोकलेन से दोनो तरफ के रास्ते को मिट्टी हटाकर चालू करवाया। एसडीएम ने कहा कि वर्षों से चल रहे रास्ते को बंद नहीं किया जा सकता। इस दौरान तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, चोपन इंस्पेक्टर केके सिंह, डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें