दीपावली के मद्देनजर नक्सल प्रभावित जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। बॉर्डर इलाकों में खास सतर्कता बरती गई। अभियान चलाकर कॉम्बिंग और चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने शांतिपूर्ण और मिल जुलकर ग्रामीणों से पर्व मनाने की अपील किया।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। लागातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी फोर्स नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग करने में जुटी रही। बसुहारी, पोखरिया, सरईगढ़ समेत जंगलों में पुलिस कांबिंग करने में जुटी रही। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि नक्सल इलाकों में सघन कांबिंग करने के साथ ही बार्डरों से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी कराई जा रही है।