फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बना जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमण के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसे लेकर बृहस्पतिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया। सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. नेम सिंह व सीएमएस डॉ. के कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोविड एल- 2 अस्पताल में स्थापित 1500 व 500 एलपीएम और जिला संयुक्त चिकित्सालय में 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया। कहा कि ऑक्सीजन के मामले में जिला पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो गया है। कोविड एल-2 अस्पताल में निरंतर ऑक्सीजन सप्लाई होगी। ऑक्सीजन प्लांट के नोडल डॉ. अमृत राय ने बताया कि इसके पूर्व अनपरा चिकित्सालय, शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व म्योरपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर महाप्रबंधक देवव्रत पाल के अलावा डा. बीके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. आरजी यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुवंर, मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें