फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई के रावण का नाश, चहुंओर फैला अच्छाई का प्रकाश

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में विजय दशमी पर धू धू कर जलता रावण का पूतला। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बुराई के प्रतीक रावण के अंत और अच्छाई की राह पर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ शुक्रवार को जिले में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन हुआ। इसके बाद रावण के विशाल पुतले में आग लगाकर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। धू-धूकर जलते रावण के पुतले के साथ ही वातावरण में जय श्रीराम का उद्घोष गुंजायमान रहा। चोपन में सबसे ऊंचा 86 फीट का रावण जलाया गया।
विज्ञापन

नगर की प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में 25 फीट का रावण जलाया। देर शाम हुए रावण दहन उत्सव को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। चाट-पकौड़ी, जलेबी, खिलौने और गुब्बारे की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर यातायात व्यवस्था को संभाला। हाइड्रिल मैदान में लगी प्रदर्शनी का लोग देर रात तक आनंद लेते रहे। उधर, दुद्धी में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मेले में राम-रावण युद्ध का मंचन आकर्षक रहा। श्रीराम का बाण लगते ही रावण युद्धभूमि में ढेर हुआ और उसका विशाल पुतला भी धू-धूकर जलने लगा। मेले में विधायक हरिराम चेरो, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ रामअशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। सलखन: रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध के बाद रावण का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड का आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में शिवकुमार पांडेय, अरविंद सिंह गोंड, विकास पटेल, सेवालाल, संतोष जायसवाल, विक्रम आदि मौजूद रहे। आदर्श रामलीला समिति सच का सामना गुरमा मारकुंडी में हुए कार्यक्रम में डॉ रामप्रसाद गौतम, मास्टर बी. सिंह, उधम सिंह यादव, राजकुमार यादव, रैन सिंह, अखिलेश यादव, सूरज यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, हीराबाबा आदि मौजूद रहे। विंढमगंज: भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान में धूमधाम से रावण दहन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सूर्यभान फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर आशीष कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अमित कुमार केसरी, मोनू जायसवाल, विकास उर्फ टिंकू जायसवाल, विकास गुप्ता, जीधन लाल, अजय गुप्ता, विजय कुमार, प्रधान पति संजय कुमार गुप्ता, ओम रावत, नंदकिशोर उर्फ बबलू, प्रभात कुमार गुप्ता ,दीपक गुप्ता, अजय गुप्ता, पवन कुमार, राजेश कुमार रावत, ओम प्रकाश यादव, हर्षित प्रकाश, अमरेश केसरी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
---
रावण दहन के बाद हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक
रेनुकूट। श्री रामलीला परिषद् हिंडाल्को की ओर से चल रही रामलीला में रावण केपुतले का दहन हुआ। राम राज्य की भव्य झांकी निकाली गई। श्रीराम का के राज्याभिषेक का भव्य मंचन हुआ। हिंडाल्को क्लस्टर के सीओओ एन. नागेश और लक्ष्मी नागेश ने गणेश पूजन करकार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन हुआ। श्री रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोदकुमार उपाध्याय, रिडक्शन प्लांट हेड जेपी नायक, अल्युमिना प्लांट हेड एनएन राय, सीएमओ डॉ. भाष्कर दत्ता, डॉ. अजय गुगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें