राबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सम्मान समारोह में सम्मानित करते ब्लॉक ?
- फोटो : SONBHADRA
भाजपा के सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत महिला मोर्चा ने मंगलवार को मुर्धवा स्थित प्राथमिक पाठशाला के आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। उपस्थित महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों में फल, बिस्किट, टॉफी का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि कोरोना काल में जब कोई अपने घरों से नहीं निकल रहा था तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री जान हथेली पर रखकर आम जनमानस के घर-घर जाकर सहयोग कर रही थीं। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिस तरह से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं उसी का परिणाम है कि हमारा प्रदेश कुपोषण मुक्त हो रहा है। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य राज वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला देवी, उषा देवी, उषा गुप्ता, निशा सिंह, माला देवी, रीता कुमारी, गीता देवी, जहांआरा, सुनीता देवी, मंदोदरी, माया गुप्ता, प्रभाकर गिरी, गीता सिंह, नीलम राय, चंदा सिंह, सुनीता वर्मा, उमा देवी, शंभू खरवार, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।