फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग से 3 हजार मेगावाट से कम है बिजली की उपलब्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की मांग में कमी के बाद भी प्रदेश में मांग के सापेक्ष बिजली की उपलब्धता में तीन हजार मेगावाट से अधिक की कमी बनी हुई है। निजी घरानों से हुए करार के तहत एनर्जी एक्सचेंज से खरीदकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम तक प्रदेश में बिजली की मांग 10578 मेगावाट थी। इस दौरान निगम से 1552, निजी बिजली घरों से 3334 व हाइड्रो से 691 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। इस तरह कुल उपलब्धता 6890 मेगावाट रही। वितरण निगम को शेष बिजली का आयात करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के कारण बुधवार सुबह प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 15645 मेगावाट रही। लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम मांग 10 हजार मेगावाट से कम 9425 मेगावाट के स्तर पर रही। अब भी पारीछा व हरदुआगंज की इकाइयां बंद चल रही हैं।
दीपावली की तैयारी, छठीं इकाई शट डाउन
अनपरा। दशहरा के बाद अब अनपरा परियोजना प्रबंधन दीपावली की तैयारी में जुट गया है। बिजली की मांग में कमी को देखते हुए प्रबंधन ने अपरिहार्य अनुरक्षण के लिए अनपरा डी की पहली इकाई को पांच दिनों के लिए शट डाउन लिया है। परियोजना के जीएम आरके अग्रवाल ने बताया कि इस समय मांग कम है। दीपावली में एक बार फिर प्रदेश में बिजली की मांग बढे़गी। इसे देखते हुए 500 मेगावाट की इकाई को शट डाउन लेकर दुरुस्त कराया जा रहा है। तब तक कोयले का स्टॉक भी संतोषजनक होने की उम्मीद है। सोमवार को इकाई से पुन: विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें