फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों की डीएम ने शुक्रवार को समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और सचल दल की बैठक में उन्हें कड़े दिशा निर्देश दिए। डीएम टीके शिबू ने कहा कि निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। परीक्षा केंद्रों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों, ब्लूटूथ व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 6724 और द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 4034 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सभी कक्ष निरीक्षक स्टाफ या परीक्षार्थी कोई भी उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे। केंद्र के आसपास एक किलो मीटर की परिधि में फोटो कॉपी एवं स्कैनर का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी अभ्यर्थी के पास कोई भी अनुचित चीज पाई जाती है तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। बैठक में सदर एसडीएम राजेश सिंह, डीआईओएस रविशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें