तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव मंगलवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार पाठक और राजेंद्र कुमार पाठक में रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें प्रमोद ने राजेंद्र को मात्र एक वोट से हराकर अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रशासन समेत कुल 20 पदों के लिए चुनाव कराया जाना था। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार पाठक, प्रमोद कुमार पाठक और सिद्धराज सिंह मैदान में थे। मंगलवार को हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में प्रमोद पाठक को 28, राजेंद्र पाठक को 27 व सिद्धराज सिंह को 2 वोट मिले। महामंत्री पद पर रामनरेश विश्वकर्मा व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर अशोक कुमार भारती निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष पदों के लिए नई कार्यकारिणी बाद में मनोनयन करेगी। इस अवसर पर आदिनाथ मिश्र, हरिप्रकाश वर्मा, रामकिंकर पाठक, मदन गोपाल सिंह, संतोष पाठक, जय सिंह व राजेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद चौबे, अल्पसंख्यक अधिवक्ता समिति के प्रदेश महासचिव इनामुलहक अंसारी, अरुण त्रिपाठी, संतोष तिवारी, बिजेंद्र सिंह, रामकिंकर पाठक, प्रफुल्ल शुक्ला, संतोष मिश्रा इत्यादि रहे।