फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। महिला कल्याण के लिए संचालित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। बीएसए और डीआईओएस को बिना मान्यता के ही चलने वाले शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई को कहा। ऐसे विद्यालयों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच कराई जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सलखन में संचालित वृद्धाश्रम की विस्तृत जांच कर अपनी स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें। वहां काफी कमियां पाई गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी ही बैठक में प्रतिभाग करें। उनके प्रतिनिधि के रूप में कोई उपस्थित नहीं होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिला कल्याण के लिए जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनसे महिलाओं को त्वरित गति से लाभान्वित कराएं। सभी यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं का किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाए। बैठक में सीओ सदर राहुल पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, शेषमणि दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें