फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने जबरदस्ती शादी कर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरदस्ती एक छात्रा से शादी कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला बुधवार को सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को आरोपी युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि सात सितंबर को वह कोचिंग जा रही थी। रास्ते में पूर्व के परिचित मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाला एक युवक चार पहिया वाहन लेकर उसके पास आया और नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर अपने साथ ले गया। कई दिनों तक वह अपने साथ इधर-उधर घुमाया और अयोध्या में ले जाकर जबरदस्ती शादी कर ली। इसके बाद वह उसे मध्य प्रदेश के दुद्धीचुआ स्थित आवास पर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मर्जी के विपरीत युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसके इस कृत्य में उसके दोनों भाई और मां उसका लगातार सहयोग करते रहे। उसे कभी घर के बाहर नहीं निकलते देते थे। छह दिसंबर को मौका पाकर वह भाग कर अपने माता-पिता के घर पहुंची। इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक समेत अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें