फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

विज्ञापन
नगर के गालिबपुर में पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटते महा? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोमवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। अनपरा में हवन-पूजन हुआ तो ओबरा में समाजवादी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अनपरा की ककरी कॉलोनी परिसर में सपा नेता डॉ. रवि कुमार गोंड के नेतृत्व में हवन-पूजन कर नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहगीरों में उसका वितरण भी किया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन संघर्ष से शिखर पर पहुंचने का रहा है। उनसे सपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को प्रेेरणा मिलती है। नगर अध्यक्ष गैबीनाथ यादव, अजय सिंह, भोला निषाद, जुल्फिकार अली, जलालुद्दीन, अयूब नायला आदि मौजूद रहे। उधर, ओबरा में समाजवादी योग संदेश यात्रा के संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में एक दिवसीय समाजवादी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। हवन पूजन कर कार्यकर्ताओं ने नेताजी के लंबी उम्र की कामना की। मिठाई, फल और मलिन बस्ती के बच्चों में कॉपी-पेन वितरित किया। कार्यक्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, प्रदीप साहनी, संजय शर्मा, विमलेश गिरि, मनोज केसरी, भक्ति केसरी, अक्षय भुजा, सतीश, विनोद, संजय, गजेंद्र, रामप्यारे, राजू पटेल आदि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी का 83 वां जन्मदिन शक्तिनगर के राजीव गांधी मार्केट में केक काट कर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से नेताजी के जन्मदिन पर विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहन गुप्ता, अयोध्या गुप्ता, इरफ़ान, सलमान अली, शुभम पांडेय, जोंटी यादव, ओम प्रकाश गिरी, विनोद यादव, नीरज जायसवाल, फरीद खां आदि मौजूद रहे।

लोढ़ी स्थित सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेला में पहुंचे अभ्यर्थी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें