फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः चार ब्लॉकों के एडीओ पंचायत पर कसा शिकंजा, शौचालय निर्माण की धीमी प्रति पर डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छत भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुईं। शौचालय निर्माण प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत म्योरपुर, घोरावल, कोन और दुद्धी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्माणाधीन व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि घोरावल ब्लॉक अंतर्गत 855 व्यक्तिगत शौचालय, म्योरपुर में 1283, कोन में 848 तथा दुद्धी ब्लॉक में 745 के निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीओ पंचायत के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कहा कि यदि निर्माण कार्य 15 दिन के अंदर प्रारंभ नहीं हो जाता, तो निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान म्योरपुर व कोन के एडीओ पंचायत के अनुपस्थित रहने पर उनके एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, डीसी मनरेगा एके जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें