घोरावल क्षेत्र के खुटहां गांव में चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में रविवार की रात किराने की दुकान को चोरों ने खंगाला। दुकानदार का दावा है कि चोर दस हजार नकद और एक लाख से अधिक सामान चुरा ले गए। सोमवार को दुकानदार दुकान खोला तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दे दी है। सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
घोरावल नगर निवासी अरविंद कुमार पुत्र रमेशचंद्र की नगर से सटे खुटहां गांव में किराने की दुकान है। अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। सोमवार की सुबह दस बजे जब दुकान खोलने के लिए शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा था। दुकान में लगा टेलीविजन, लैपटॉप, डीवीआर, मोबाइल, सीसीटीवी, हार्डडिस्क समेत करीब दस हजार रुपये नकद और 30 हजार के सामान समेत एक लाख से अधिक की चोरी हुई है। इस संबंध में घोरावल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।