फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: चोरों ने आढ़त से 15 हजार उड़ाए, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए अक्सर चोर छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की रात चोर जाबर गांव में स्थित एक आढ़त से की खिड़की के रास्ते जाली काटकर काउंटर के दराज में रखे 15 हजार रुपये उड़ा ले गए। बुधवार को पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर दस निवासी आढ़त के स्वामी कृष्ण कुमार अग्रहरि अपनी आढ़त खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। उन्होंने बताया कि आढ़त में घुसते ही सभी सामान अस्त व्यस्त मिले। जब काउंटर की तरफ नजर गई तो उसका दराज खुला मिला और उसमें रखे 15 हजार रुपये भी गायब मिले।
पीड़ित ने बताया कि चोरी की वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चोर ने बड़ी होशियारी से अपने साथ रखे विभिन्न प्रकार के औजारों से घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गयी है। उधर चोरी की वारदात से व्यवसायियों में हड़कंप है। व्यापारियों ने चोरी की घटना की पर्दाफाश किए जाने का मांग की है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस चोर की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें