विण्ढमगंज क्षेत्र में अंडरपास पुलिया में दुघर्टना की दावत देती खुली नाली।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र के महुली गांव के महुअरिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट के पास बने अंडरपास मार्ग पर बना गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है। अंडरपास मार्ग पर दो गड्ढे छोड़ दिए गए, जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही हैं।
स्थानीय नागरिकों रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार का कहना है कि रेलवे ने अंडरपास मार्ग पर पानी निकलने के लिए जाली लगाई गई थी जो इस समय हटा दी गई है। इससे गड्ढा खुल गया है। इसमें बाइक, साइकिल समेत किसी अन्य छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। ग्रामीण राकेश कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार, सिताराम, राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि अंडरपास मार्ग पर पश्चिम दिशा में बारिश के पानी के जमाव समस्या आए दिन बनी रहती है।
अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित
सदर विकासखंड क्षेत्र के मारकुंडी से जिला कारागार मार्ग स्थित अंडरपास के नीचे जलजमाव की समस्या बरकरार है। रेलवे विभाग के कर्मचारी हर वर्ष बरसात में पानी निकासी का भरपूर प्रयास करते हैं। प्रेशर मशीन का भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।