फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: बोर्ड की बैठक में छाया रहा विकास कार्यों का मुद्दा, चेयरमैन ने दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के चोपन नगर पंचायत सभागार में सोमवार को चेयरमैन फरीदा बेगम की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान सभासदों ने कई अहम प्रस्ताव पेश किए। इसके बाद चेयरमैन ने विकास कार्यों में पारदर्शिता रखते हुए आये हुए प्रस्तावों पर कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सर्व प्रथम लिपिक अंकित पांडेय ने सभासदों की तरफ से पूर्व के दिये गये प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। इसके बाद नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण, सफाई, डस्टबिन की उपलब्धता, आम रास्तों पर लाइट, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मुद्दे भी उठाए गए।
सभासद सर्वजीत यादव ने कहा कि नगर पंचायत में सभी कार्य पारदर्शिता से कराए जा रहे हैं। नगर की मूलभूत समस्याओं को सदन में रखा गया है। उम्मीद है जल्द ही उन समस्याओं को नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से दूर कराया जाएगा। अंत में चेयरमैन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, सभासद उषा देवी, रूपा देवी, चंद्रावती देवी, धर्मेश जैन, विनीत कुमार, पिंटू जायसवाल, नीरज जायसवाल, सर्वजीत यादव, सुशील, निषाद, सोनी रावत, महेंद्र केसरी, मोजिब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें