फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए चलेगा अभियान, बीजपुर के पशुपालकों को दी गई चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के बीजपुर इलाके में दुर्घटनाओं का कारण बन रहे छुट्टा पशुओं के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। पशु पालकों को हिदायत दी गई है कि अपने मवेशियों को बांध कर रखें। अभियान में पशु चिकित्सा विभाग के साथ पुलिस व ग्राम पंचायत से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के साथ बीजपुर-रेणुकूट सड़क पर छुट्टा पशुओं के घूमने, बाजारों व चट्टी चौराहों पर फल, सब्जी सहित अन्य सामान पशु खा जाते हैं। जगह जगह सड़क पर बैठे रहने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। पशु चिकित्साधिकारी बीजपुर डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि सड़क पर जमे छुट्टा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं से रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस, ग्राम पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला कर छुट्टा पशुओं को हटाया जाएगा। पशु पालकों को ग्राम प्रधानों के माध्यम से आगाह भी किया जाएगा कि आगे से अपने पालतू पशु बांध कर रखे अन्यथा ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पशुओं को हटाने के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें