फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः भूमि विवाद में चटकी लाठियां, चार लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली अंतर्गत टेढ़ा गांव में रविवार को सुबह सात बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भूमि के विवाद में पट्टीदारों में मारपीट हुई है। इसमें विगनी देवी (55) पत्नी महेश्वर यादव, सुरेंद्र (30) पुत्र महेश्वर, सुरेश (45) पुत्र महेश्वर यादव, उर्मिला देवी (30) पत्नी वीरेंद्र यादव सभी निवासी टेढ़ा घायल हुए हैं। इसमें मां-बेटे विगनी देवी व सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। एसएसआई बलदेव यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें