अनपरा कालोनी परिसर में जन संपर्क करते जेई संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र में 18 सूत्री मांगों को लेकर सात सितंबर से आंदोलनरत जेई संगठन प्लांट परिसर से निकलकर कॉलोनी परिसर में भी पहुंच गया है। पदाधिकारी अब जेई व प्रोन्नत एई के आवास पर जाकर उनसे संपर्क स्थापित कर जन जागरण कर रहे हैं।
जेई संगठन अनपरा के मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष इं. जीवी पटेल की अध्यक्षता में हुए वेबिनार में जन जागरण का निर्णय लिया गया है। अनपरा में 10-10 की टोली में चार टीमों का गठन किया गया है। इससे पूर्व परियोजना के मुख्य द्वार पर आयोजित विरोध सभा में शाखा अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, लेखा निरीक्षक सचिन कन्नौजिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, मनीष सिंह आदि ने कहा कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। अमरकांत तिवारी, सत्येंद्र वर्मा, रवि कुमार गोंड़, सौरभचंद, कुलदीप भारती, संजीव झा आदि मौजूद रहे।